
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बदलाव की प्रक्रिया जारी है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से मनोज तिवारी को हटाए जाने और आदेश गुप्ता की ताजपोशी के बाद अन्य बदलावों की तैयारी चल रही है। इसकी जिम्मेदारी पार्टी महासचिव अरुण सिंह और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर को दी गई है। बयान में कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली पार्टी के संगठन पुनर्रचना और गठन के लिए महासचिव अरुण सिंह और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर को जिम्मेदारी दी है।
बता दें कि मनोज तिवारी जैसे चर्चित चेहरे की जगह अब दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आदेश गुप्ता को दी गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चित दिल्ली के तमाम दिग्गजों पर आदेश गुप्ता की गुमनामी भारी पड़ गई। राजधानी की सत्ता से दो दशक से दूर चल रही बीजेपी के इस फैसले को एक और प्रयोग के तौर भी देखा जा रहा है।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के नीचे संगठन को चलाने के लिए 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और एक उनका सहयोगी और 7 मोर्चों के अध्यक्ष, 14 जिलाध्यक्ष नामित किया जाना है। केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिल्ली के प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री, सातों सांसदों और संघ के पदाधिकारियों से राय लेकर नमित करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f4PFxH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment