एक युवक की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने अधजला शव बरामद कर मृतक के भाई की शिकायत पर एक नामजद सहित 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। डीएसपी हेड क्वार्टर सुनील कादियान के अनुसार मोहन नगर के निकट खाली प्लाट में एक अधजली अवस्था में कैलाश नगर निवासी 32 वर्षीय रामू का शव पड़ा मिला।
भाई अशोक ने पुलिस को बताया कि रामू के पास आपराधिक किस्म के युवकों के साथ आना-जाना था। रामू अपने मामा के घर आलदौका गांव से शनिवार को वापस पलवल आया था। शनिवार शाम खाने के बाद करीब 8 बजे रामू घर से बाहर चला गया। सुबह उसका अधजला शव मोहन नगर के एक खाली प्लाट में मिला। शव पर चोट के निशान और सिर पर चोट का गहरा जख्म मिला। डीएसपी के अनुसार रामू की हत्या कर उसके सबूत मिटाने के आरोप में पुलिस ने अशोक की शिकायत पर नया गांव निवासी सुनील सहित आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MXy7aP
via IFTTT
No comments:
Post a Comment