
महाराष्ट्र देश में सबसे कोरोना प्रभावित राज्यों में एक नंबर पर बना हुआ है। 2,739 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 82,968 हो गई है। जबकि, अब तक 2,969 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में भी स्थिति भयावह होती जा रही है। शनिवार को 1320 नए मामले मिले हैं और मरीजों का आंकड़ा 27 हजार को पार कर गया है। वहीं मौतों का आंकड़ा भी 761 पहुंच गया है। तमिलनाडु में रोजाना नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को 1458 नए मामले सामने आए, जो राज्य में एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा केस है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 30,152 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र कोरोना से 2969 मौतों के साथ देश में पहले नंबर और 1219 मौतों के आंकड़े के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर है। तो 761 मौतों के साथ राजधानी दिल्ली देश में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली के अलग-अलग जिले में अभी 169 कंटेंनमेंट जोन बने हुए है।
45 लाख से अधिक परीक्षण, मरीजों की संख्या 5.2 प्रतिशत
देश में शनिवार को 1,37,938 काेराेना टेस्ट हुए। इन्हें मिलाकर टेस्ट 45,24,317 हाे चुके हैं। इनमें संक्रमण की दर मात्र 5.2%। यह दर उन देशाें के बराबर है, जहां बड़े पैमाने पर टेस्ट किए जा रहे हैं। भारत में इस समय कोरोना के 1,15942 सक्रिय मामले हैं और 1,14073 लोग ठीक हाे चुके हैं।
8 वैक्सीन पर चल रहा काम, दाे के नतीजे सकारात्मक
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) ने कहा है कि देश में आठ वैक्सीनों पर काम चल रहा है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक, कैडिला और बायोलॉजिकल ई प्रमुख हैं। आईसीएमआर के साथ विभिन्न विभाग भी छह वैक्सीनों पर काम कर रहे हैं और दो के नतीजे काफी सकारात्मक सामने आए हैं।
देश में शर्तों के साथ कल से खुलेंगे माॅल, होटल व रेस्तरा, गुड़गांव व फरीदाबाद में धार्मिक स्थल बंद रहेंगे
देश में 8 जून से शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक पूजा स्थलों, होटलों, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल को फिर से खोला जाएगा। इन सभी के लिए राज्य सरकार ने शर्तों को भी जोड़ा है। बहरहाल, पिछले दस दिनों में फरीदाबाद और गुड़गांव में ज्यादा केस आने की वजह से यहां अभी होटल और रेस्तरां ही खोलने की छूट रहेगी। मॉल और धार्मिक स्थल इन जिलों में बंद रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gVJfTr
via IFTTT
No comments:
Post a Comment