भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरुण सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए घोंडा विधानसभा में जन-संवाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की तमाम उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने किया।
इस अवसर पर विधायक अजय महावर ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को यह शपथ दिलाई कि वे चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर स्थानीय उत्पादों को खरीदेंगे और उसका प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरुण सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए जिस सूझबूझ और इच्छा शक्ति के साथ प्रधानमंत्री ने ठोस कदम उठाए इसकी उसकी सराहना पूरे विश्व से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक हो रही है। सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा था, तब विपक्ष हर दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश को कमजोर करने की रणनीति बना रहा था।
देशवासियों की महत्वाकांक्षाओं पर खरे उतरते हुए मोदी सरकार ने 70 वर्षों से लंबित मामलों को सुलझाया और जनता के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए। कांग्रेस ने 70 साल से गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन देश के गरीब, किसान, मजदूर की गरीबी नहीं दूर हुई बल्कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की गरीबी जरूर दूर हुई।
आदेश गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है जब हम कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे थे उस समय केजरीवाल सरकार राजनीति में व्यस्त थी। दिल्ली भाजपा दिल्ली के लोगों की सेवा कार्य में जुटी है लेकिन आम आदमी पार्टी बेबुनियाद बयानबाजी करने में जुटी। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की अद्भुत मिसाल पेश की है। परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/311CQAm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment