कोरोना वायरस अब नगर निगम मुख्यालय पहुंच गया है। टैक्सेशन ब्रांच एनआईटी थर्ड जोन में कार्यरत 7 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। कर्मचारियों की रिपोर्ट आते ही मुख्यालय में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारियों को क्वारेंटीन कर दिया गया है। साथ ही अब उन लोगों की पहचान की जा रही है जिन लोगों के संपर्क में ये कर्मचारी आए थे। ये वे कर्मचारी हैं जो फील्ड में टैक्स कलेक्शन का काम करते हैं। इन लोगों ने कितने लोगों को संक्रमित किया होगा यह कह पाना मुश्किल है।
23 में से 7 कर्मी पाजिटिव
पिछले दिनों जोन थर्ड में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था। रिपोर्ट आने के पहले उक्त कर्मचारी आफिस में आकर बैठता था। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने यहां काम करने वाले सभी 23 कर्मचारियों के आफिस आने पर रोक लगा दी थी। गुरुवार को मेडिकल टीम बुलाकर कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इन 23 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आने पर 7 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। बताया जा रहा है ये 7 कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय के अलग-अलग ब्रांच में तैनात कर्मचारियों के संपर्क में भी आए हैं। साथ ही अपने परिवार के संपर्क में भी हैं। ऐसे में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ सकता है। एहतियात के तौर पर निगम प्रशासन ने टैक्स कलेक्शन के अलावा अन्य सभी कार्य रोक दिए हैं।
लापरवाही: एक भी कर्मी का नहीं कराया टेस्ट
लॉकडाउन के बाद से ही निगम के तीन हजार से अधिक सफाईकर्मी व अन्य विभागों के कर्मचारी फील्ड में जाकर लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन निगम प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि आज तक किसी कर्मचारी का टेस्ट नहीं कराया गया। अब एक साथ सात कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद से निगम में हड़कंप मचा हुआ है। उधर निगम कमिश्नर यश गर्ग का कहना है कि संक्रमित पाए गए कर्मचारियों को क्वारेंटीन रहने के लिए कह दिया गया है। इनके संपर्क में जो लोग आए हैं उनका टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल निगम के कार्य रोक दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Pujlv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment