
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली भाजपा की और से राजधानी के विभिन्न इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग कार्यक्रम कराए गए। भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित वरिष्ठ नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
श्याम जाजू ने लाजपत नगर ,आदेश गुप्ता ने लोधी गार्डन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी हरि नगर, सांसद रमेश बिधूड़ी व प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने तुगलकाबाद , रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी पार्क, विजय गोयल, सांसद मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हंसराज हंस, गौतम गंभीर, पूर्व सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल अपने निवास स्थान से ही योग कार्यक्रम में प्रदेश जिला व मंडल के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जो हमें जोड़े, साथ लाए वही तो योग है, जो दूरियों को खत्म करे वही तो योग है। योग न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। दिल्ली भाजपा के मुताबिक राजधनी में 300 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YVAfFt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment