
दिल्ली के कोरोना कैपिटल बनने पर चिंता जताते हुए और तीनों निगमों द्वारा कोरोना से लड़ने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम महापौर अनामिका मिथलेश, पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन सहित कई नेता उपस्थित थे।
आदेश गुप्ता ने कहा कि निगम के कम्यूनिटी सेंटर्स, स्कूलों और अस्पतालों में आइसोलेशन सेंटर में कुल 24,00 बेड बनाने का प्रस्ताव दिल्ली सरकार को दिया है। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री नगर निगम के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे और इसमें सहयोग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना काल में दिल्ली के लोगों की सेवा करते हुए 8 नगर निगम कर्मचारियों की मृत्यु हो गई उनके परिजनों को केजरीवाल सरकार की ओर से एक करोड़ मुआवजा राशि मिलनी चाहिए थी जो अभी तक नहीं मिली। हालांकि, नगर निगम की ओर से उनके परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fZtmKg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment