मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने नाबालिगों को नशे का सामान बेचने के आरोप में एक हाई प्रोफाइल महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने एक वॉट्सएस ग्रुप बनाकर हाईप्रोफाइल घरों के नाबालिगों को इससे जोड़ा हुआ था। महिला की पहचान राजौरी गार्डन निवासी पूजा सहानी (45) के रूप में हुई है। नाबालिगों को महंगा और इंपोर्टेड नशे का सामान मुंह मांगे दामों पर उपलब्ध कराया जाता था। लॉकडाउन के दौरान महिला पेटीएम से इन लड़के-लड़कियों से मोटी रकम वसूलती थी। पुलिस ने पूजा कोर्ट में पेश किया, जहां से इसे 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया। महिला का पति भूपेंद्र सिंह का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम है। इनके पनवाड़ी नाम से दिल्ली-एनसीआर में कई स्टोर हैं। लॉकडाउन में ये बंद हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कितने दिनों से वह यह धंधा कर रही थी।
ग्रुप में बिना पहचान के नहीं जोड़ा जाता था, पेटीएम या अन्य ऑनलाइन तरीके से होता था पेमेंट
डीसीपी विजयंता आर्या ने बताया कि उनके पास एक नाबालिग लड़के की मां ने शिकायत दी थी। महिला ने शिकायत में बताया था कि उनका बेटा ई-सिगरेट के अलावा कई अन्य महंगे नशे करते हुए मिला है। महिला ने अपने बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक आंटी ने वाटसअप ग्रुप बनाया हुआ है। वह नाबालिगों को ऑन डिमांड नशे का सामान उपलब्ध करवाती है। महिला ने बताया कि आज वह बेटे का सामान देने मुखर्जी नगर आने वाली है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को सामान देते महिला को रंगे हाथों दबोच लिया। महिला अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि वह अमीर घर के नाबालिगों के संपर्क में रहती थी। बिना किसी पहचान के किसी को ग्रुप से नहीं जोड़ा जाता था। ग्रुप में नाबालिग ई-सिगरेट, तम्बाकू के बने दूसरे विदेशी प्रतिबंधित उत्पाद मंगाते थे। महिला के पास से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद हुआ है। महिला पति व 2 बच्चों के साथ राजौरी गार्डन में रहती है। महिला पेटीएम या किसी अन्य ऑनलाइन एप से रुपए मंगा लेती थी।
इधर, बॉयज लाॅकर रूम मामले में पुलिस ने 7 छात्रों से की पूछताछ
बॉयज लाॅकर रूम ग्रुप मामले में इंस्टाग्राम ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को कुछ जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ग्रुप के कुछ सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 7 छात्रों से पूछताछ की है। सभी छात्र दिल्ली और नोएडा के नामी स्कूलों में पढ़ते हैं। इस मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। हालांकि ग्रुप एडमिन से पूछताछ में बॉयज लॉकर रूम के कुछ लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी। वरिष्ठ अधिकारियोंका कहना है पूछताछ में छात्रों से कुछ अहम जानकारी नहीं मिल पाई है, अब पुलिस अधिकतर इंस्टाग्राम से मिलने वाली जानकारी पर निर्भर रहना पड़ सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बॉयज लॉकर रूम में 27 छात्रों के अलावा भी आैर सदस्य होने की आशंका है। यह भी संभावना है कि ग्रुप में अश्लील फोटोग्राफ डालने के बाद कुछ से ग्रुप को छोड दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WEeQzy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment