
राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब यह 7 हजार के पार पहुंच गया है। दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 30 अप्रैल तक 3515 थी। इसके बाद 1 मई से लेकर 10 मई रात 12 बजे तक संख्या बढ़कर 7233 हो गई। यानी सिर्फ 10 दिन में ही 3718 मरीज आ गए। इस तरह 10 दिन में सौ फीसदी से ज्यादा इजाफा हो गया। सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 10 अप्रैल को कुल पॉजिटिव मामले 903 थे। 11 अप्रैल को 166 नए मामलों के बाद आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा था।
दो मार्च को दिल्ली में पहला मामला आया था। उसके बाद धीरे-धीरे मामले बढ़ते गए। एक हजार केस होने में एक महीने 10 दिन लगे, लेकिन एक हजार से दो हजार तक पहुंचने में सिर्फ 8 दिन लगे हैं। 19 अप्रैल को मामले बढ़कर 2003 हुए। इसके बाद दो हजार से तीन हजार मामले पहुंचने में 8 दिन लगे और 27 अप्रैल को मामले बढ़कर 3108 हो गए। इसके बाद 4 हजार मामले पहुंचने में 5 दिन लगे और 2 मई को मामले बढ़कर 4122 हो गए। इसके बाद तीन दिन में ही 5 मई को मामले बढ़कर पांच हजार से अधिक हो गए।
5 मई को दिल्ली में 5104 मामले हो गए थे। इसके बाद अगले तीन में आंकड़ा 6 हजार के पार पहुंच गया। 8 मई को मरीजों की संख्या 6318 हो गई और फिर 11 मई की रिपोर्ट में सरकार ने 7233 मरीजों की पुष्टि की है। 24 घंटे में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई और 60 मरीज ठीक हुए हैं। यह तादाद बढ़कर 2129 पहुंची है। कोरोना से मरने वाले 73 में से 61 यानी 85 प्रतिशत पहले से बीमार थे। सरकार ने कोरोना की मृत्यु दर 1.01 फीसदी बताई है। अब तक 97678 कोरोना के सैंपलों की जांच हो चुकी है। 83 कंटोनमेंट जोन हैं।
शर्मनाक| लेडी हार्डिंग अस्पताल ने गर्भवती को नहीं किया था भर्ती, मां के साथ नवजात शिशु भी संक्रमित
नॉर्थ एमसीडी के गिरधारी लाल अस्पताल के बाहर बच्चे को जन्म देने वाली गर्भवती महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब उसका बच्चा भी पॉजिटिव आया है। मां-बच्चा दोनों को घर पर ही आइसोलेट किया है। महिला के पति और दूसरे बच्चे की अभी जांच नहीं हुई है। गांधी मार्केट निवासी गर्भवती महिला लेडी हार्डिंग अस्पताल गई थी, जहां उसे बेड न होने की बात कहकर भर्ती नहीं किया। यहां से गिरधारी लाल अस्पताल पहुंचने से पहले ही गेट पर महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। 1 मई को महिला की जांच रिपोर्ट आई जिसमें उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। महिला और बच्चे दोनों को 24 मई तक होम आइसोलेशन में रहने को कहा है। हालांकि अभी महिला के पति और दूसरे बच्चे की जांच नहीं की गई है। महिला के पति ने कहा कि मेरी पत्नी और बच्चा दोनों अलग कमरे में रहते हैं। डॉक्टरों ने हमसे जांच कराने के लिए अभी नहीं बोला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WooPKA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment