कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने रविवार को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के दयालनगर, खोरी, एकता नगर, जमाई कॉलोनी, बडख़ल, नेहरू कॉलोनी, कल्याणपुरी, नवादा कॉलोनी एवं एसी नगर में लगभग 1800 लोगों को खाना वितरित किया। इसके अलावा बडख़ल व एनआईटी में 50 परिवारों को राशन भी भिजवाया। उन्होंने कहा बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों एवं मजदूरों की सहायता के लिए चलाया गया राशन वितरण अभियान लगातार जारी है। जब तक लॉकडाउन रहेगा उनकी तरफ से लोगों की मदद जारी रहेगी। मजदूर वर्ग खाने एवं राशन के लिए मोहताज हो गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yNojN9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment