
हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या में शनिवार को तीन का इजाफा हुआ। अब कुल संक्रमित 214 हो गए हैं। शनिवार को पलवल में 1, नूंह में 1 और पंचकूला में 1-1 मरीज सामने आया है। वहीं दो मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कुल ठीक मरीजों की संख्या 74 हो गई है।
पलवल में संक्रमित निजामुद्दीन में करता था दूध सप्लाई, पैसे लेने गया था
पलवल के कारना गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। वह निजामुद्दीन में दूध की सप्लाई करता था। अभी कुछ दिन पहले दूध तो बंद कर दिया था लेकिन वो पैसे लेने गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 14 अप्रैल को उसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शुक्रवार रात को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उसके परिवार के तीन सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है। अब पलवल में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई है। इनमें से 11 ठीक हो चुके है।
नूंह में कोरोना मरीज के संपर्क में आने से एक और पॉजिटिव मिला
नूंह में मरीज बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को फिर से एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, इससे यहां संख्या बढ़कर 57 हो गई है। शनिवार को सामने आया कोरोना पॉजिटिव का नया केस इंडरी ब्लॉक के गांव बारोटा से है। तीन दिन पहले बारोटा गांव में जो कोरोना पॉजिटिव केस आया था, उसी के संपर्क में आने से यह केस बढ़ा है। दोनों का संपर्क रोजकामेव इंडस्ट्रीयल एरिया की एक कंपनी में काम करने के दौरान हुआ था। अभी बारोटा गांव में से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए काफी सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकि है।
पंचकूला में मिला एक और जमाती
पंचकूला में एक जमाती पॉजिटिव मिला है। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 17 हो गई है। पॉजिटिव मिला जमाती पंचकूला के नाडा में बने क्वारैंटाइन सेंटर में रहा था। उसकी उम्र 68 वर्ष है। इसकी पुष्टि पंचकूला की सीएमओ जसजीत कौर ने की है। उसे कोरोना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
संक्रमितों की संख्या 214 पहुंची
- राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 214 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। गुड़गांव में 32, फरीदाबाद में 33, पलवल में 33, पंचकूला में 17, अम्बाला में 7, करनाल में 6, पानीपत में 5, सिरसा और सोनीपत में चार-चार, यमुनानगर में 3, कैथल, हिसार, जींद, भिवानी, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है।
- प्रदेश में मिले कुल संक्रमित में से जमातियों की संख्या 124 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले के हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 29, फरीदाबाद में 17, गुरुग्राम में 15, अम्बाला में 5, पंचकूला में 6, यमुनागर में तीन, भिवानी में 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।
- हरियाणा में अब कुल 74 मरीज ठीक हो गए हैं। इसमें गुरुग्राम में 17, फरीदाबाद में 14, पलवल में 11, करनाल में 5, पानीपत, सिरसा, नूंह में चार, यमुनानगर और अम्बाला में तीन-तीन, पंचकूला, भिवानी में दो-दो मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा चरखी दादरी, हिसार, जींद, फतेहाबाद, सोनीपत में एक-एक मरीज ठीक हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ylwyQ3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment